- Advertisement -Newspaper WordPress Theme
सब्जियों की खेतीसरसोंये खेती बना देगी आपको धन्ना सेठ! कमाई इतनी की नोट गिनते-गिनते...

ये खेती बना देगी आपको धन्ना सेठ! कमाई इतनी की नोट गिनते-गिनते थक जाएंगे हाथ;

Sarson ki Kheti Kaise Karen: सरसों की खेती किसानों के लिए सोने की खान साबित हो सकती है. सिर्फ 15-20 हज़ार की लागत में एक एकड़ से 50 हज़ार से 1 लाख तक कमाई.. सही बुवाई, उन्नत बीज और थोड़ी देखभाल बस, ये आपकी जेब में हरे-हरे नोट की बारिश करेगी.

देहरादून: सिंतबर का महीना चल रहा है, ऐसे में किसान खेती की ओर रुख करने लगे हैं. युवा किसान अब उन फसलों पर फोकस कर रहे हैं जो कम समय में ज्यादा कमाई करवा सके, बशर्ते बाज़ार में उन फसलों की मांग हो. उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी सरसों की खेती किसानों के लिए सुनहरा (Mustard farming in Uttarakhand) अवसर बन सकती है. रबी सीजन में बोई जाने वाली यह फसल कम लागत में अधिक मुनाफा देती है. सही समय पर बुवाई और हाईटेक एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी अपनाने से किसान एक एकड़ से हजारों रुपये का लाभ कमा सकते हैं. बस…ध्यान रखनी होती है कुछ ख़ास बातें..

लागत और मुनाफे का गणित
कई अन्य फसलों के मुकाबले सरसों की खेती में खर्चा कम आता है. एक एकड़ खेती में मात्र  1-2 किलो बीज की ज़रूरत पड़ती है. बीज, खाद, कीटनाशक, मजदूरी सब मिलाकर ज्यादा से ज्यादा प्रति एकड़ (Mustard farming cost and profit) खर्चा 15-20 हज़ार रु. तक आता है. अगर आपने उन्नत किस्म के बीजों का प्रयोग किया तो प्रति एकड़ लागत 10 से 15 क्विंटल उपज़ होगी. आमतौर पर बाज़ार में सरसों का प्रति क्विंटल दाम 4,500 से लेकर 7 हज़ार रु. होता है. तो इस हिसाब से में मुनाफा 50 हज़ार से एक लाख तक पहुंच सकता है.
फसल कब होती है तैयार?
किसान हैप्पी सिंह बताते हैं कि सरसों की फसल बोने के बाद लगभग 90 से 120  दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है. यानी अगर किसान सितंबर-अक्टूबर में बुवाई करते हैं तो फरवरी-मार्च तक सरसों की फसल हाथ आती है. उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में सरसों की बुवाई का सही समय सितंबर से अक्टूबर के अंत तक माना जाता है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार 10 से 20 अक्टूबर के बीच बुवाई करने पर बेहतर उपज मिलती है और रोगों का खतरा भी कम रहता है. ऊंचाई वाले इलाकों में नवंबर से दिसंबर के पहले सप्ताह तक भी बुवाई की जा सकती है.

Subscribe Today

GET EXCLUSIVE FULL ACCESS TO PREMIUM CONTENT

SUPPORT NONPROFIT JOURNALISM

EXPERT ANALYSIS OF AND EMERGING TRENDS IN CHILD WELFARE AND JUVENILE JUSTICE

TOPICAL VIDEO WEBINARS

Get unlimited access to our EXCLUSIVE Content and our archive of subscriber stories.

Exclusive content

- Advertisement -Newspaper WordPress Theme

Latest article

More article

- Advertisement -Newspaper WordPress Theme