- Advertisement -Newspaper WordPress Theme
एग्री बिजनेसइवेंटश्री अन्न व जैविक अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का समापन

श्री अन्न व जैविक अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का समापन

7 जनवरी, 2024 को बेंगलुरू में आयोजित तीन दिवसीय श्री अन्न एवं जैविक अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का समापन समारोह केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर श्री मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मान्यता दी थी। प्रधानमंत्री ने मिलेट्स को श्री अन्न नाम दिया और देश के साथ ही वैश्विक स्तर पर भी इसे पहुंचाया है। इस संबंध में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही उपभोग को प्रोत्साहित करने का अच्छा अवसर हमारे सामने हैं।


केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने कहा कि वैश्विक खाद्य-पोषण सुरक्षा के मामले में श्री अन्न महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। देश में प्राचीनकाल से इसका उपभोग होता रहा, छोटे-मझौले किसान इसे अपने लिए उगाते हुए आत्मनिर्भर रहे है, वहीं प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में श्री अन्न के मामले में अब जागरूकता बढ़ रही है और इसे बढ़ावा देने के लिए जो भी प्रयत्न हो सकते हैं, भारत सरकार द्वारा लगातार किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी चाहते हैं कि सभी राज्य इसमें भूमिका निभाएं, क्योंकि श्री अन्न अनेक समाधान प्रदान कर सकते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के साथ पानी की कमी, जलवायु संबंधी चुनौती के संदर्भ में श्री अन्न महत्वपूर्ण है। मृदा स्वास्थ्य भी श्री अन्न से बेहतर रहता है। आज दुनिया शाकाहार की तरफ लौट रही है, ऐसे में भी श्री अन्न का महत्व है। किसानों के साथ ही एफपीओ, स्टार्टअप्स, शैक्षणिक संस्थाएं आदि इसमें योगदान दें। उन्होंने प्रसन्नता जताई कि भारत सरकार की कृषि अनुसंधान की संस्थाएं श्री अन्न को बढ़ावा दे रही है।

7 जनवरी 2024 को बेंगलुरू में आयोजित तीन दिवसीय श्री अन्न एवं जैविक अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का समापन समारोह केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर श्री मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मान्यता दी थी। प्रधानमंत्री ने मिलेट्स को श्री अन्न नाम दिया और देश के साथ ही वैश्विक स्तर पर भी इसे पहुंचाया है। इस संबंध में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही उपभोग को प्रोत्साहित करने का अच्छा अवसर हमारे सामने हैं।


केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने कहा कि वैश्विक खाद्य.पोषण सुरक्षा के मामले में श्री अन्न महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। देश में प्राचीनकाल से इसका उपभोग होता रहाए छोटे.मझौले किसान इसे अपने लिए उगाते हुए आत्मनिर्भर रहे हैए वहीं प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में श्री अन्न के मामले में अब जागरूकता बढ़ रही है और इसे बढ़ावा देने के लिए जो भी प्रयत्न हो सकते हैंए भारत सरकार द्वारा लगातार किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी चाहते हैं कि सभी राज्य इसमें भूमिका निभाएंए क्योंकि श्री अन्न अनेक समाधान प्रदान कर सकते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के साथ पानी की कमीए जलवायु संबंधी चुनौती के संदर्भ में श्री अन्न महत्वपूर्ण है। मृदा स्वास्थ्य भी श्री अन्न से बेहतर रहता है। आज दुनिया शाकाहार की तरफ लौट रही हैए ऐसे में भी श्री अन्न का महत्व है। किसानों के साथ ही एफपीओए स्टार्टअप्सए शैक्षणिक संस्थाएं आदि इसमें योगदान दें। उन्होंने प्रसन्नता जताई कि भारत सरकार की कृषि अनुसंधान की संस्थाएं श्री अन्न को बढ़ावा दे रही है।

Subscribe Today

GET EXCLUSIVE FULL ACCESS TO PREMIUM CONTENT

SUPPORT NONPROFIT JOURNALISM

EXPERT ANALYSIS OF AND EMERGING TRENDS IN CHILD WELFARE AND JUVENILE JUSTICE

TOPICAL VIDEO WEBINARS

Get unlimited access to our EXCLUSIVE Content and our archive of subscriber stories.

Exclusive content

- Advertisement -Newspaper WordPress Theme

Latest article

More article

- Advertisement -Newspaper WordPress Theme