फसलों के उत्पादन के लिए अभी भी कई किसान रासायनिक खादों का अंधाधुंध इस्तेमाल कर रहे हैं. जिसके कारण खेतों की मिट्टी की उर्वरकता में कमी आ रही है. खेतों में रसायनों के इस्तेमाल में कमी लाने के लिए सरकार किसानों को वर्मी कंपोस्ट यूनिट (Vermi Compost Unit) लगाने की सलाह दे रही है.

वर्मी कंपोस्ट यूनिट के लिए सरकार दे रही 50 हजार रुपये की सब्सिडी, जानें कैसे करें आवेदन
फसलों के उत्पादन के लिए अभी भी कई किसान रासायनिक खादों का अंधाधुंध इस्तेमाल कर रहे हैं. जिसके कारण खेतों की मिट्टी की उर्वरकता में कमी आ रही है. खेतों में रसायनों के इस्तेमाल में कमी लाने के लिए सरकार किसानों को वर्मी कंपोस्ट यूनिट (Vermi Compost Unit) लगाने की सलाह दे रही है.
मिट्टी की उर्वरकता में आएगा सुधार
राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) के इस कदम से राज्य में मिट्टी की जैविक और भौतिक स्थिति में भी सुधार आएगा. जिससे किसानों की उपज में भी वृद्धि होगी. केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा प्राकृतिक खेती की तरफ किसानों का रुझान बढ़ाने के लिए कई सरकारी योजनाएं चलाई जा रही है.
किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. ताकि फसलों को उचित पोषण मिल सके और किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त हो सके.
राजस्थान के कृषि विभाग ने इसके बारे में जानकारी दी. जिसमें बताया कि जो भी किसान वर्मी कम्पोस्ट यूनिट का निर्माण करना चाहते हैं वे राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
योजना का लाभ किसानों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा. आवेदन करने वाले किसानों का नाम लॉटरी प्रक्रिया के आधार पर चुना जाएगा. राज्य के किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
कितनी मिलेगी सब्सिडी
राज्य सरकार ने हर जिले को वर्मी कंपोस्ट की स्थापना के लिए लक्ष्य आवंटित किये हैं. इस स्कीम के अंतर्गत किसानों को लागत के 50 फीसदी या अधिकतम 50 हजार रुपये दोनों में से जो भी कम हो, तक की सब्सिडी प्रदान करेंगे.